March 15, 2026

तपती गर्मी से मिलेगी राहत, इन राज्य में हो सकती है बारिश

New Delhi/Alive News: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान है कि देश में पड़ रही भीषण गर्मी से आने वाले कुछ दिनों में मामूली राहत मिल सकती है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण अगले कुछ दिनों में उत्तरी और पश्चमी भारत में बौछारें पड़ सकती हैं। भारतीय मौसम के अनुसार देश खासकर उत्तर भारत में लू का बड़ा दौर खत्म हो गया है। पश्चिमी राजस्थान और पंजाब में गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के के अनुसार पिछले 50 दिनों में बारिश नहीं होने के कारण पूरे देश का तापमान 122 वर्षों में सबसे अधिक दर्ज किया गया था। 16 अप्रैल के आसपास राजस्थान में एक और हीटवेव की स्थिति पैदा हो सकती है। इसके बाद फिर 18 अप्रैल से एक और पश्चिमी विक्षोभ के उभरने की उम्मीद है।

दिल्ली, पंजाब, राजस्थान और हरियाणा में बादलों की मौजूदगी बढ़ने से तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी और लगातार चल रही लू में कमी आएगी। राजधानी में हवा चलेगी और बादल छाए रहेंगे। पश्चिमी विक्षोभ पहले से ही उत्तर-पश्चिमी भारत पर अपना असर दिखाने लगा है।