May 18, 2024

कांग्रेस-भाजपा ने सदैव दलित व पिछड़ों को वोटबैंक के रूप में किया इस्तेमाल : राजकुमार सैनी

Faridabad/Alive News: महान क्रांतिकारी एवं स्वतंत्रता के वीर सिपाही वीर विजय सिंह पथिक जी की जयंती के अवसर पर सेक्टर-16 स्थित गुर्जर भवन में भारतीय वीर दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कसाना एवं लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के जिलाध्यक्ष पहलवान खेमचंद सैनी (फतेहपुरिया) के संयुक्त तत्वाधान में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में पूर्व सांसद एवं भारतीय महागठबंधन के राष्ट्रीय संयोजक राजकुमार सैनी ने शिरकत की। राजकुमार सैनी ने सर्वप्रथम वीर विजय सिंह पथिक जी एवं महान शहीद चंद्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस पर दोनों ही महापुरुषों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

उन्होंने बताया कि इस गठबंधन में उनकी लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी, इस अवसर पर लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के जिलाध्यक्ष खेमचंद सैनी ने कहा कि आज जो महागठबंधन यहां हुआ है, उसने कार्यकर्ताओं में नए जोश का संचार किया है इसलिए अब कार्यकर्ता पूरी मेहनत और ईमानदारी के साथ नगर निगम चुनाव में जुटेंगे और महागठबंधन के प्रत्याशियों को विजयी बनाने का काम करेंगे।

इस अवसर पर वाल्मीकि अशोक अज्ञानी, धु्रव जैन, शादाब खान, एस.पी. पांचाल, ओमपाल कश्यप, संजय सिवाल, वाल्मीकि झा, कमलेश मदोलिया, डा. किशन स्वरूप, प्रमोद भड़ाना, नरसिंह सैनी, विवेक सैनी, गुलाब सिंह, ऐदल सैनी,हरपाल सैनी, कमल सैनी, रामलखन कुशवाह, अजय पोसवाल, सतवीर कसाना, चंदर सैनी, सुरजीत सैनी, विजासिंह रिस्तल, रणवीर प्रधान, नरेंद्र बूवखेड़ी, शिव कुमार कसाना, जगदीश नागर सहित अनेकों गणमान्य लोग मौजूद थे।