November 17, 2026

जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 28 नवंबर को, अभ्यर्थी तुरंत डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

डीसी आयुष सिन्हा ने अभिभावकों से की अपील, परीक्षा केंद्र और जरूरी निर्देशों की पहले ही कर लें जांच

Faridabad/Alive News: जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा 28 नवंबर 2026 को फरीदाबाद जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। उपायुक्त आयुष सिन्हा ने अभ्यर्थियों और उनके अभिभावकों से समय रहते प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की अपील की है।

उपायुक्त ने बताया कि अभ्यर्थी नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट www.navodaya.gov.in या एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक के माध्यम से अपना प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं।

उन्होंने अभिभावकों से कहा कि वे बच्चों का प्रवेश पत्र समय रहते डाउनलोड करवाएं और उसमें दर्ज परीक्षा केंद्र, तिथि तथा अन्य दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें। इससे परीक्षा के दिन किसी तरह की परेशानी से बचा जा सकेगा। उपायुक्त ने सभी अभ्यर्थियों को परीक्षा के लिए शुभकामनाएं भी दीं।