March 10, 2026

एनएच-3, मॉडल संस्कृति स्कूल में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस

Faridabad/Alive News: राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय एनआईटी 3 में गणतंत्र दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एसएमसी प्रधान ज्योति और रमा पहवा पहुंची।

विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मंच संचालन जिले सिंह ने किया।प्रधानाचार्य डॉ परेश गुप्ता ने नई पीढ़ी कोआव्हान करते हुए कहा कि बहुत बलिदानों और संघर्ष से मिली आज़ादी को संभालने की जिम्मेदारी अब उनकी है। हमें देश के प्रति समर्पण के लिए हमेशा तत्पर रहना चाहिए।

मंच पर प्रधानाचार्य के साथ राजेश शर्मा, विनोद, मुख्याध्यापिका ओयम रानी, प्राथमिक विद्यालय मुख्याध्यापिका सरोज उपस्थित रही।