September 29, 2024

अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का लुफ्त उठा रहे लोग, कर रहे अपनी कला का प्रदर्शन

Haryana/ Alive News: – कुरुक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के मंच पर देश-विदेश के पर्यटक 19 राज्यों की शिल्पकला और 15 राज्यों की लोक संस्कृति का लोग लुत्फ उठा रहे हैं। इससे ये महोत्सव देश की संस्कृति और शिल्पकला का मुख्य केंद्र बन चुका है। इस अनोखे संगम से ब्रह्मसरोवर की फिजा भी महक उठी है और देश के कोने-कोने तक पहुंच रही है। रोजाना हजारों पर्यटक विभिन्न राज्यों की संस्कृति एक ही मंच पर देखने के लिए ब्रह्मसरोवर पहुंच रहे हैं। वहीं पर्यटकों को महोत्सव में पहली बार हरियाणा कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग की तरफ से आधुनिक मूर्तिशिल्प के भी दर्शन होंगे। पहली बार 48 कोस के 75 तीर्थों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी होगा।

अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन 2 से 19 दिसंबर 2021 तक किया जा रहा है। इस महोत्सव के मुख्य कार्यक्रम 9 से 14 दिसंबर तक चलेंगे। इन मुख्य कार्यक्रमों में नौ दिसंबर को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय गीता सेमिनार का आयोजन होगा। इस सेमिनार के आयोजन की जिम्मेवारी कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय प्रशासन को सौंपी गई है। 

उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक कला केंद्र की तरफ से इस बार ब्रह्मसरोवर के उत्तर और दक्षिण घाटों परबेहतरीन कलाकारों द्वारा प्रस्तुतियां दी जा रही हैं। इन प्रस्तुतियों में किसी घाट पर पंजाबी संस्कृति, कहीं पर हरियाणवी, कहीं पर हिमाचल तो कहीं पर राजस्थान की लोक संस्कृति को देखने का अवसर मिल रहा है।

इस लोक संस्कृति का आनंद लेने के साथ-साथ लोग ब्रह्मसरोवर के चारों तरफ एनजेडसीसी और डीआरडीए की तरफ से लगे सरस और शिल्प मेले में अनोखी शिल्पकला को भी खूब निहार रहे हैं। इस वर्ष कोविड नियमों का पालन करते हुए करीब 350 स्टॉल लगाए गए हैं।