September 21, 2026

रहस्यमयी परिस्थिति में लड़की लापता

Palwal/Alive News: कैंप थाना क्षेत्र से एक बालिग लड़की रहस्यमयी परिस्थिति में लापता हो गई। पुलिस ने लड़की की मां की शिकायत पर गुमशुदी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस जांच अधिकारी संजय कुमार के अनुसार पीड़ित ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी 21 वर्षीय बेटी गत 12 जून को बगैर कुछ बताए घर से कहीं चली गई। जिसको काफी तलाश किया गया, लेकिन उसका आज तक कहीं कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।