March 12, 2026

गर्भवती की फरीदाबाद पुलिस ने बचाई जान, राष्ट्रीय महिला आयोग ने की सराहना

Faridabad/Alive News: राष्ट्रीय महिला आयोग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर के जरिए फरीदाबाद पुलिस की प्रशंसा की है। आपको बताते चलें कि गत रात्रि राष्ट्रीय महिला आयोग की तरफ से फरीदाबाद निवासी एक गर्भवती महिला की मदद के लिए ट्विटर के जरिए फरीदाबाद पुलिस और जिला उपायुक्त से मदद मांगी गई थी। गर्भवती महिला को अर्जेंट ब्लड की जरूरत थी।

पुलिस उपायुक्त डॉ अर्पित जैन, गर्भवती महिला एवं राष्ट्रीय महिला आयोग के मेंबर के साथ देर रात तक लगातार संपर्क में बने रहें जब तक ब्लड का इंतजाम नहीं हो पाया जिसके चलते राष्ट्रीय महिला आयोग ने फरीदाबाद पुलिस की सराहना करते हुए अपने ट्विटर के माध्यम से दो जिंदगियां बचाने के लिए फरीदाबाद पुलिस और जिला उपायुक्त की सराहना की है।

पुलिस उपायुक्त बल्लभगढ़ एवं मुख्यालय डॉक्टर अर्पित जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि महिला और बच्चा बिल्कुल स्वस्थ है।

उन्होंने कहा कि हर एक इंसान को एक दूसरे की मदद करनी चाहिए, मदद से ना केवल इंसान का आत्मविश्वास बढ़ता है बल्कि सकारात्मकता भी आती है। उन्होंने कहा कि जब भी कोई उनसे मदद मांगते हैं तो उन्हें मदद करने में बहुत अच्छा लगता है।