March 13, 2026

अगर, सार्वजनिक जगह पर पी शराब तो आपकी खेर नहीं

Faridabad/Alive News : फरीदाबाद पुलिस ने सार्वजनिक जगह पर शराब पीने वालों के खिलाफ चलाया विशेष अभियान। श्रीमान पुलिस आयुक्त डा0 हनीफ कुरैशी के आदेश पर 10 जुलाई से 17 जुलाई तक सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वालों के खिलाफ एक विशेष अभियान चलाया गया है।

इस विशेष अभियान के तहत पहले ही दिन थाना पुलिस व सी.आई.ए पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए अवैध रूप से शराब बेचने वालो के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करते हुए फरीदाबाद के भिन्न-भिन्न एरिया से 39 शराबियों के खिलाफ 36 मुकदमा दर्ज रजिस्टर किये।