Faridabad/Alive News: साइबर अपराधों के खिलाफ फरीदाबाद पुलिस ने एक सप्ताह के विशेष अभियान में बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस उपायुक्त मुख्यालय हिमाद्री कौशिक के नेतृत्व में तीनों साइबर थानों की टीमों ने 21 से 27 नवंबर 2026 के बीच 15 मामलों में 46 साइबर आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में एक महिला सहित सुरेश, चंदन ठाकुर, शाहवेज अहमद, आकाश, निक्की त्यागी, सुनीता, मोहम्मद रिजवान, अश्वनी कुमार, उज्जवल पांडे और रमनदीप सिंह समेत अन्य आरोपी शामिल हैं। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपितों से ₹19,86,000 नकद बरामद किए हैं। साथ ही, पीड़ितों की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए विभिन्न बैंक खातों में ₹05,65,571 की राशि फ्रीज कराई गई है।
इस अवधि में साइबर पुलिस टीमों ने 491 शिकायतों का निस्तारण भी किया। थानावार मामलों में साइबर थाना एनआईटी के 5, सेंट्रल के 3 और बल्लभगढ़ के 7 मामले शामिल हैं।
डीसीपी हिमाद्री कौशिक ने नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की साइबर ठगी होने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या पोर्टल www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं।

