November 21, 2026

विधायक सतीश फागना ने फौगाट स्कूल के खेल विजेताओं को किया सम्मानित

Faridabad/Alive News: राजीव कॉलोनी, सेक्टर- 56 स्थित फौगाट पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में दिनांक 14 नवंबर से शुरू हुए खेल आयोजन का आज इनाम बाटकर विधिवत समापन हुआ l कक्षा नर्सरी से बारहवीं तक के छात्र-छात्राओं को जिन्होंने अलग-अलग खेल प्रतियोगिताओ में अपना हुनर दिखाते हुए प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल किया, उनको क्रमश: गोल्ड, सिल्वर और ब्रोंज मैडल से नवाजा गया l सादा दौड़ में नर्सरी क्लास के निदान और अलशिफा ने प्रथम, कार्तिक और निक्की मीणा के द्वितीय तथा शिवांश और आयत ने तृतीय स्थान पाया l 800 मीटर दौड़ में कक्षा ग्यारवही के अमन ने प्रथम, आयान ने द्वितीय और आयुष पांडेय ने तृतीय स्थान हासिल किया l सिर पर कलश रखकर तेज चलते हुए या दौड़ते हुए कक्षा नौवीं की गीतिका सिंह ने प्रथम, इकरा ने द्वितीय और दीक्षा ने तृतीय स्थान हासिल किया l कलश डेकोरेशन केटेगरी में कक्षा नौवीं की ऋतू ने प्रथम, कुमारी सपना कक्षा दसवीं व प्रियांशी डागर कक्षा ग्यारहवीं ने दूसरा तथा रिया कक्षा ग्यारहवीं व हीना कक्षा बारहवीं ने तृतीय स्थान पाया l कक्षा पांचवी के करन चौहान ने मेंढक दौड़ में पहला, सोमिल ने दूसरा और मोहित ने तीसरा स्थान पाया l
इनाम वितरण में भाजपा विधायक फरीदाबाद एन,आई,टी श्री सतीश फागना जी बतोर मुख्य अतिथि मौजूद रहे l उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि फौगाट स्कूल हमेशा बच्चों के खेल-कूद और पढ़ाई में अग्रणी रहा है l यह विद्यालय मेरी विधान सभा का एक विख्यात स्कूल है और संस्थान के डायरेक्टर डॉ सतीश कुमार फौगाट मेरे पुराने चिर-परिचित मित्र हैं l बच्चों का सर्वांगीण विकास ही किसी संस्थान का प्रमुख उद्देश्य होना चाहिए और फौगाट संस्थान इस उद्देश्य को अच्छी तरह ईमानदारी पूर्वक निभा रहा है l इस मौके पर स्कूल की बच्चियों ने हरियाणवी और राजस्थानी नृत्य करके सभी का मन मोह लिया l एन.सी.सी गर्ल्स ने अपनी खाकी पोशाक में तैनात रहकर मुख्य अतिथि की अगुवाई की और अपना एन.सी.सी गीत गाकर एक भारत – श्रेष्ठ भारत का सन्देश दिया l मुख्य अतिथि का निर्देशक डॉ सतीश कुमार फौगाट, प्रधानाचार्या श्रीमती निकेता सिंह व खेल प्रशिक्षक दीप चंद डागर ने पुष्प गुच्छ व अंग वस्त्र देकर सम्मान व अभिनन्दन किया l
इस मौके पर स्कूल स्टाफ पिंकी सिंह, कुमारी रेखा, कंवलजीत कौर, संतोष सैनी, कंचन, सुनीता, आस्था श्रीवास्तव, कुमार अमरेंद्र, रवि श्रीवास्तव, अयाज़, कृष्णा सिंह, मिनाक्षी, सरीता, खुशबू, कुसुम, विवेक, संदीप, विपिन, दीपक रावत, सागर बिंदल, नेहा त्रिपाठी, शीतल, पारुल पांचाल, शबनम, नेहा सोनी, विभा तोमर, राम किशन, शिखा, आदिल खान, स्वाति शर्मा, नीतू, रंजना पांडेय, काजल, ममता कुमारी, गीता सोलंकी, शीतल कुशवाहा, नवराज फौगाट व श्रेष्ठ फौगाट आदि उपस्थित थे l