Faridabad/Alive News: गांव मुजेसर में कार्यालय के बाहर खड़ी फॉर्च्यूनर गाड़ी पर फायरिंग करने के मामले में अपराध शाखा सेक्टर-16 की टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान संस्कार गोदारा उर्फ संसु निवासी सेक्टर-23, फरीदाबाद के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, 26 अक्टूबर 2026 की सुबह करीब 5 बजे बिना नंबर प्लेट की काले रंग की स्कॉर्पियो में सवार होकर आए 4-5 युवकों ने विनोद जाखड़ की फॉर्च्यूनर गाड़ी पर गोलियां चलाई थीं। घटना के समय विनोद अपने कार्यालय में सो रहे थे।
जांच में सामने आया कि शिकायतकर्ता और आरोपी के बीच पहले से कहासुनी चल रही थी। वारदात से एक दिन पहले भी दोनों के बीच विवाद हुआ था। इसी रंजिश में आरोपी अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचा और गाड़ी पर फायरिंग की। पुलिस ने आरोपी को एक दिन के रिमांड पर लिया है।

