Faridabad/Alive News: दिवाली की रात पुरानी रंजिश के चलते एक परिवार पर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला करने के मामले में अपराध शाखा ऊंचा गांव की टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान रामनगर कॉलोनी निवासी रोहित के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, घटना 8 नवंबर 2026 की रात की है। शिकायतकर्ता चंदकिशोर ने बताया कि रात करीब 11:45 बजे 15-20 युवक उनके घर के बाहर मोटरसाइकिल और सामान में तोड़फोड़ कर रहे थे। विरोध करने पर आरोपी घर में घुस आए और परिवार के सदस्यों पर हमला कर दिया।
जांच में सामने आया कि आरोपी रोहित का शिकायतकर्ता के बेटे रवि से झगड़ा हुआ था। इसी रंजिश में उसने साथियों के साथ वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर चार दिन के रिमांड पर लिया है।

