November 16, 2026

बच्चों को मिलने वाले पानी की शुद्धता जांचने में पिछड़ रहे स्कूल

फरीदाबाद में पानी और सीवर की नई दरों से जुड़ी खबर

Faridabad/Alive News: सरकारी स्कूलों में बच्चों को पीने के लिए उपलब्ध कराए जा रहे पानी की गुणवत्ता जांचने की प्रक्रिया अभी शुरुआती दौर में है। जिले के 378 राजकीय स्कूलों में से अब तक केवल 40 स्कूलों के पानी के नमूने ही जांच के लिए भेजे गए हैं। यानी अभी 338 स्कूलों के नमूने भेजे जाने बाकी हैं। शिक्षा विभाग ने प्रत्येक ब्लॉक को रोजाना पांच स्कूलों के नमूने भेजने का लक्ष्य दिया था, लेकिन निर्देश जारी होने के करीब 21 दिन बाद भी जांच की रफ्तार अपेक्षा के अनुरूप नहीं है।

विभाग की ओर से पिछले चार दिनों में 20 स्कूलों के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। अधिकारियों का दावा है कि अगले डेढ़ से दो महीने में जिले के सभी सरकारी स्कूलों के नमूने भेजने की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।

प्रदेश के छह हजार स्कूलों के नमूने जांच को पहुंचे

प्रदेश में 14 हजार से अधिक सरकारी स्कूलों में पेयजल की गुणवत्ता जांचने का अभियान चल रहा है। इनमें से छह हजार से अधिक स्कूलों के नमूने जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। इस जांच का उद्देश्य स्कूलों में बच्चों को उपलब्ध कराए जा रहे पेयजल की गुणवत्ता सुनिश्चित करना और दूषित पानी से होने वाली बीमारियों का खतरा कम करना है।