Faridabad/Alive News: हरियाणा में नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान के तहत हरियाणा राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एचएसएनसीबी) ने जनवरी से अक्टूबर 2026 तक प्रदेशभर में 487 कार्यक्रम आयोजित किए। इनमें 1,15,011 लोगों ने भाग लेकर नशामुक्त हरियाणा अभियान का हिस्सा बने।
इन कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं, अभिभावकों, शिक्षकों और आम नागरिकों को नशे के दुष्प्रभावों, इसकी रोकथाम और एनडीपीएस एक्ट के कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई। युवाओं को नशे से दूर रहने और नशे की लत से जूझ रहे लोगों को इलाज के लिए प्रेरित किया गया।
ब्यूरो ने अभिभावकों और शिक्षकों से बच्चों के व्यवहार में अचानक बदलाव, पढ़ाई में गिरावट और परिवार से दूरी जैसे संकेतों पर ध्यान देने की अपील की।
एचएसएनसीबी के डीआईजी एवं फरीदाबाद के संयुक्त पुलिस आयुक्त राजेंद्र कुमार मीणा ने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई में समाज की भागीदारी जरूरी है। उन्होंने लोगों से नशे के अवैध कारोबार की सूचना हेल्पलाइन नंबर 90508-91508 या मानस हेल्पलाइन 1933 पर देने की अपील की। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

