November 11, 2026

फरीदाबाद पुलिस ने 42 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए, कीमत 8 लाख रुपये से अधिक

DCP Central Rajesh Mohan hands over 42 recovered missing mobile phones to their rightful owners in Faridabad.

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस की सेंट्रल जोन साइबर सेल ने डिजिटल ट्रैकिंग और केंद्र सरकार के सीईआईआर (CEIR) पोर्टल की मदद से 42 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इन मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत 8 लाख रुपये से अधिक बताई गई है। डीसीपी सेंट्रल राजेश मोहन ने अपने कार्यालय में सभी मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को सौंपे।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, साइबर सेल ने सीईआईआर पोर्टल पर दर्ज शिकायतों का विश्लेषण कर मोबाइल फोन के आईएमईआई नंबर, नेटवर्क संबंधी जानकारी और तकनीकी इनपुट के आधार पर उनकी पहचान की। विभिन्न स्थानों से मोबाइल फोन बरामद करने के बाद मालिकों को वापस सौंप दिया गया।

मोबाइल फोन मिलने पर लोगों ने खुशी जाहिर करते हुए पुलिस का आभार जताया।

डीसीपी राजेश मोहन ने अपील की कि मोबाइल गुम होने पर तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराएं और सीईआईआर पोर्टल पर भी रिपोर्ट करें। साथ ही आईएमईआई नंबर सुरक्षित रखें और बैंकिंग व अन्य खातों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।