November 3, 2026

बेरोजगार युवाओं को मिलेगा 2 हजार तक मासिक भत्ता, 30 नवंबर तक करें आवेदन

Haryana unemployment allowance scheme 2026

Faridabad/Alive News : हरियाणा सरकार ने शिक्षित बेरोजगार युवाओं को आर्थिक सहायता देने के लिए बेरोजगारी भत्ता योजना के तहत आवेदन शुरू कर दिए हैं। सहायक रोजगार अधिकारी डॉ. नेहा सिंह ने बताया कि पात्र युवा 30 नवंबर 2026 तक hrex.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

योजना के तहत 12वीं पास युवाओं को 1,200 रुपये और स्नातक या उससे अधिक योग्यता रखने वाले युवाओं को दो हजार रुपये प्रतिमाह भत्ता दिया जाएगा।

आवेदक हरियाणा का मूल निवासी होना चाहिए और उसकी आयु 21 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। रोजगार कार्यालय में कम से कम तीन साल से लगातार पंजीकरण जरूरी है। परिवार की वार्षिक आय तीन लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।

आवेदक नौकरी या स्वरोजगार में नहीं होना चाहिए और सक्षम युवा योजना में पंजीकृत भी नहीं होना चाहिए। डॉ. नेहा सिंह ने पात्र युवाओं से समय सीमा के भीतर आवेदन करने की अपील की है।