November 1, 2026

निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में 160 लोगों ने कराई जांच

Faridabad/Alive News: जेबी नॉलेज पार्क में शुक्रवार को डॉ. सूरज प्रकाश आरोग्य केंद्र, सेक्टर-8 ने भारत विकास परिषद के सहयोग से निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया। इसमें करीब 160 लोगों ने स्वास्थ्य जांच कराई। शिविर में बीपी, शुगर, आंखों की जांच और सामान्य चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। जांच के दौरान कुछ लोगों की आंखों में कमियां भी सामने आईं। डॉक्टरों ने लोगों को विभिन्न बीमारियों के लक्षणों और बचाव के तरीकों के बारे में जागरूक किया। आयोजकों ने बताया कि लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और बीमारियों की समय पर पहचान के उद्देश्य से ऐसे शिविर आयोजित किए जाते हैं।