October 29, 2026

मैरिंगो एशिया अस्पताल में न्यूरोमॉड्यूलेशन यूनिट शुरू

Faridabad/Alive News- वर्ल्ड स्ट्रोक डे पर मैरिंगो एशिया अस्पताल में एडवांस्ड न्यूरोमॉड्यूलेशन यूनिट की शुरुआत की गई। इस सुविधा के तहत आरटीएमएस तकनीक से बिना सर्जरी के मस्तिष्क की गतिविधियों को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी। न्यूरोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. सुषमा शर्मा ने बताया कि इस तकनीक का उपयोग स्ट्रोक के बाद हाथ-पैरों की गतिविधियों में सुधार, लंबे समय के दर्द, माइग्रेन, डिप्रेशन और ओसीडी जैसी समस्याओं में मरीज की स्थिति के अनुसार किया जा सकता है। उपचार विशेषज्ञों की निगरानी में किया जाएगा।