Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस की क्राइम ब्रांच बॉर्डर की टीम ने अवैध हथियार रखने के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सिकरोना, सेक्टर-58 निवासी गौरव के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक देसी कट्टा बरामद किया है।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, क्राइम ब्रांच बॉर्डर की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि गौरव के पास अवैध हथियार है। सूचना के आधार पर टीम ने दुर्गा बिल्डर के पास नया पल्ला पुल से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ थाना पल्ला में शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी की किसी से पुरानी रंजिश चल रही थी। इसी के चलते वह उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से 5 हजार रुपये में देसी कट्टा खरीदकर लाया था। आरोपी मैकेनिक का काम करता है। पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

