October 29, 2026

मोटरसाइकिल चोरी के मामले में आरोपी गिरफ्तार, चोरी की बाइक बरामद

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखा सेक्टर-65 की टीम ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, बल्लभगढ़ की भगत सिंह कॉलोनी निवासी अमित ने थाना सेक्टर-8 में मोटरसाइकिल चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। मामले की जांच करते हुए अपराध शाखा की टीम ने आरोपी सहदेव (26), निवासी ऊंचा गांव को सेक्टर-62 चौक से गिरफ्तार किया।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी बेरोजगार है और उसकी आय का कोई निश्चित साधन नहीं है। पुलिस के अनुसार, आरोपी पहले भी चोरी के दो मामलों में शामिल रहा है। वह करीब एक महीने पहले ही आर्म्स एक्ट के एक मामले में जेल से बाहर आया था। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।