October 29, 2026

1.1 किलो गांजे के साथ आरोपी गिरफ्तार, 15 हजार रुपये में खरीदकर लाया था नशा

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस की क्राइम ब्रांच ऊंचा गांव की टीम ने 1.1 किलो गांजे के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान संजय कॉलोनी निवासी तौसिफ के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ थाना सेक्टर-58 में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, 29 अक्टूबर को क्राइम ब्रांच की टीम को गुप्त सूचना मिली थी। इसके आधार पर टीम ने राजीव कॉलोनी के पास कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 1.1 किलो गांजा बरामद हुआ।

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी सिलाई का काम करता है और नशा करने का आदी है। वह हसनपुर, पलवल से एक व्यक्ति से 15 हजार रुपये में 1.5 किलो गांजा खरीदकर लाया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।