Faridabad/Alive News; राजीव कॉलोनी सेक्टर-56 स्थित संत विद्या निकेतन स्कूल में करवा चौथ के अवसर पर मेहंदी मेले का आयोजन किया गया। मेले में छात्राओं ने 768 महिलाओं के हाथों पर मेहंदी रचाई। महिलाओं को यह सुविधा स्कूल प्रबंधन की ओर से निःशुल्क उपलब्ध कराई गई। मेहंदी लगाने के लिए 180 विद्यार्थियों ने 60 काउंटर लगाए। महिलाओं की भीड़ के चलते सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक यह सिलसिला चलता रहा। विद्यार्थियों ने खाने-पीने के व्यंजनों के स्टॉल भी लगाए।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप संस्था के संरक्षक गोविंद राम नागर और चेयरमैन एमएस नागर ने दीप प्रज्वलित कर किया। स्कूल के प्रिंसिपल आशीष नागर ने कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जुड़ने का अवसर मिलता है। साथ ही, उनकी प्रतिभा को निखारने और आत्मविश्वास बढ़ाने में भी मदद मिलती है।

