October 25, 2026

3 वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की 2 मोटरसाइकिल बरामद

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखाओं ने वाहन चोरी के दो मामलों में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिल बरामद की हैं। तीनों आरोपियों को अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, अपराध शाखा एवीटीएस भूपानी की टीम ने बीपीटीपी थाना क्षेत्र में हुई मोटरसाइकिल चोरी के मामले में मनोज नाथ निवासी टिकावली और सुमित निवासी गांव बदरपुर सैयद को गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों से चोरी की एक बुलेट मोटरसाइकिल बरामद की है।

वहीं, अपराध शाखा ऊंचा गांव की टीम ने ओल्ड फरीदाबाद थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी के मामले में हर्ष कुमार निवासी गांव सिही, सेक्टर-58, फरीदाबाद को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसे सेक्टर-8 के आउटर बाईपास क्षेत्र से पकड़ा और उसके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की।

पुलिस के मुताबिक, इन गिरफ्तारियों से वाहन चोरी के दो मामलों का खुलासा हुआ है। तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।