October 25, 2026

अवैध हथियार रखने के आरोप में 2 गिरफ्तार, देसी कट्टे बरामद

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस ने अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से एक-एक देसी कट्टा बरामद किया है। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, 24 अक्टूबर को क्राइम ब्रांच बॉर्डर की टीम ने बसेलवा कॉलोनी, ओल्ड फरीदाबाद निवासी शिवम को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध देसी कट्टा बरामद हुआ।

वहीं, क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 की टीम ने एनआईटी फरीदाबाद के एसी नगर निवासी कृष्ण को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से भी एक देसी कट्टा बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, कृष्ण के खिलाफ पहले भी हत्या और आर्म्स एक्ट सहित सात मामले दर्ज हैं। दोनों मामलों में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की है।