Panchkula/Alive News: हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म हो गई है। मुख्यमंत्री नायब सैनी और ऊर्जा मंत्री अनिल विज के साथ बैठक के बाद बिजली कर्मचारी ने हड़ताल खत्म करने का एलान किया है।
पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में हुए बैठक में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, ऊर्जा मंत्री अनिल विज के साथ बिजली विभाग और सरकार के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। बैठक में गुरुग्राम और नूंह में बिजली वितरण का काम निजी कंपनी को सौंपने के फैसले को लेकर चर्चा हुई।
हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म
हरियाणा में बिजली कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल खत्म करने का एलान कर दिया है। हरियाणा सरकार और कर्मचारी नेताओं के बीच हुई समझौता वार्ता के बाद पंचकूला में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व ऊर्जा मंत्री अनिल विज की मौजूदगी में बिजली कर्मचारी यूनियनों के नेता ने हड़ताल समाप्त करने की जानकारी दी है।

