Faridabad/Alive News: क्राइम ब्रांच सेक्टर-16 टीम ने 22 अक्टूबर को कार्रवाई करते हुए 776 ग्राम गांजे के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान राजीव कॉलोनी, सेक्टर-56 फरीदाबाद निवासी प्रेम राज बैरवा के रूप में हुई है।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, टीम को गुप्त सूचना मिली थी जिसके आधार पर घेराबंदी कर आरोपी को राजीव कॉलोनी के पास से रंगे हाथों काबू किया गया। आरोपी के खिलाफ थाना सेक्टर-58 में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह खुद नशा करने का आदी है और यह गांजा राजीव कॉलोनी से 5,000 रुपये में खरीदकर लाया था। जांच में सामने आया कि आरोपी का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है और उस पर पहले भी एनडीपीएस एक्ट के 3 मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर आगे की नियमानुसार कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

