Faridabad/Alive News: फरीदाबाद में वाहन चोरी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा DLF की टीम ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। आरोपी की पहचान निलेश निवासी सिमडेगा, रांची (झारखंड), हाल निवासी मवई, फरीदाबाद के रूप में हुई है।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, ग्रीनफील्ड निवासी गौरव ने थाना सराय ख्वाजा में मोटरसाइकिल चोरी की शिकायत दी थी। मामले की जांच करते हुए अपराध शाखा DLF की टीम ने आरोपी निलेश को धीरज नगर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर ली।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ पहले भी आर्म्स एक्ट और वाहन चोरी का एक-एक मामला दर्ज है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

