Faridabad/Alive News: टीबी मरीजों को उपचार के साथ पोषण सहयोग देने के लिए रोटरी क्लब ईस्ट की ओर से 125 मरीजों को राशन किट वितरित की गईं। कार्यक्रम में सिविल सर्जन डॉ. जयंत आहूजा, डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. हरजिंदर सिंह, डॉ. राम भगत, डॉ. राजेश श्योकंद, डीआरटीबी-एचआईवी कोऑर्डिनेटर सुभाष गहलोत समेत स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। रोटरी क्लब ईस्ट की ओर से गुरनीत कौर, डॉ. पी.सी. त्यागी, नेपाल नागपाल, दीपक ठुकराल और सी.पी. कोहली सहित अन्य सदस्य शामिल हुए।सिविल सर्जन डॉ. जयंत आहूजा ने कहा कि टीबी के सफल इलाज में नियमित दवा के साथ पौष्टिक आहार भी जरूरी है। सामाजिक संस्थाओं की ओर से मरीजों को पोषण सहयोग देना सराहनीय है। डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. हरजिंदर सिंह ने लोगों से टीबी मरीजों की मदद के लिए आगे आने और ‘निक्षय मित्र’ बनने की अपील की।
रोटरी क्लब ईस्ट ने 125 टीबी मरीजों को बांटी राशन किट

