September 8, 2026

दो वाहन चोर गिरफ्तार, अपराध शाखा AVTS ने चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की

फरीदाबाद में अपराध शाखा AVTS ने दो वाहन चोरों को गिरफ्तार कर चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की

Faridabad/Alive News: वाहन चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए फरीदाबाद पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में अपराध शाखा AVTS की टीम ने मोटरसाइकिल चोरी के एक मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अलाऊदीन निवासी सौरव विहार, जैतपुर-बदरपुर बॉर्डर, दिल्ली और फरीद उर्फ नैने निवासी गांव प्रहलादपुर, हाल निवासी जैतपुर, दिल्ली के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, गोच्छी जीवन नगर निवासी एक व्यक्ति ने थाना शहर बल्लभगढ़ में मोटरसाइकिल चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने 24 अगस्त 2026 को अपनी मोटरसाइकिल न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में खड़ी की थी। कुछ समय बाद वापस लौटने पर मोटरसाइकिल वहां नहीं मिली। अज्ञात व्यक्ति उसकी बाइक चोरी कर ले गया था।

शिकायत के आधार पर थाना शहर बल्लभगढ़ में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले की जांच के दौरान अपराध शाखा AVTS की टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को पुलिस प्रोडक्शन पर लेकर पूछताछ की।

पूछताछ के बाद आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों को इससे पहले एक अन्य वाहन चोरी के मामले में 3 सितंबर को गिरफ्तार किया गया था।