September 7, 2026

चोरी की बाइक और स्कूटी बरामद, दो वाहन चोर गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: वाहन चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए फरीदाबाद पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में क्राइम ब्रांच सेक्टर-56 की टीम ने अलग-अलग वाहन चोरी के मामलों में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की एक मोटरसाइकिल और एक स्कूटी बरामद की है।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, थाना खेड़ीपुल क्षेत्र में 9 अगस्त को मोटरसाइकिल चोरी का मामला दर्ज हुआ था। जांच के दौरान क्राइम ब्रांच सेक्टर-56 की टीम ने सलमुद्दीन उर्फ चिमा, निवासी गांव सोफता, पलवल को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई।

वहीं, थाना आदर्श नगर क्षेत्र में स्कूटी चोरी के मामले में पुलिस ने विकास, निवासी सुभाष कॉलोनी, फरीदाबाद को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद उसके कब्जे से चोरी की स्कूटी बरामद कर ली गई।

पुलिस ने दोनों आरोपितों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।