September 6, 2026

देसी कट्टा रखने और उपलब्ध कराने के आरोप में दो गिरफ्तार, जेल भेजे

Faridabad/Alive News: अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए AVTS भूपानी की टीम ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक आरोपित के कब्जे से देसी कट्टा बरामद किया है। दोनों आरोपितों को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, 5 सितंबर को टीम को सूचना मिली थी कि धीरज नगर, सेक्टर-31 निवासी आशु (27) के पास अवैध हथियार है। सूचना के आधार पर पुलिस ने खेड़ीपुल क्षेत्र से आशु को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक देसी कट्टा बरामद हुआ। इसके बाद थाना खेड़ीपुल में शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

पूछताछ में आशु ने बताया कि उसने यह देसी कट्टा अपने दोस्त अभिषेक, निवासी धीरज नगर, से 5 हजार रुपये में खरीदा था। इसके बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए अभिषेक को ऐतमादपुर पुल से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने दोनों आरोपितों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।