August 27, 2026

सट्टा खाई करते एक व्यक्ति गिरफ्तार, 5 हजार रुपये बरामद

Faridabad/Alive News: सट्टा लगाने और खिलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा AVTS-2 की टीम ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 5 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, 26 अगस्त को टीम को सूचना मिली थी कि सेक्टर-56 स्थित आसियाना फ्लैट के पास एक व्यक्ति सट्टा खाई कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर छापेमारी की।

पुलिस ने मौके से बिजेन्द्र निवासी सेक्टर-58, फरीदाबाद को सट्टा खाई करते हुए पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 5 हजार रुपये बरामद हुए।

आरोपी के खिलाफ थाना सेक्टर-58 में जुआ अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की गई है।