Faridbad/Alive News: क्या आप रक्षाबंधन की शॉपिंग के लिए गुरुवार को मार्केट जाने की सोच रहे हैं तो घर से निकलते समय छाता साथ रखना न भूलें। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को आसमान में बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।
मौसम विभाग के ताजा आंकड़ों के अनुसार गुरुवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। दिनभर आसमान में काले बादल छाए रह सकते हैं और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।
वहीं, शुक्रवार से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। आसमान साफ रहने के साथ हल्की धूप खिलने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार से 1 सितंबर तक अधिकतम तापमान करीब 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

