Faridabad/Alive News: राजकीय कॉलेज खेड़ी गुजरान में चल रहे तीन दिवसीय नाट्यदीप रंगमंच उत्सव का बुधवार को समापन हो गया। हरियाणा कला परिषद के सहयोग से सबका रंगमंच थिएटर ग्रुप की ओर से आयोजित इस उत्सव के अंतिम दिन एक कलाकार नाटक का मंचन किया गया। जिसका निर्देशन नरेश ठाकुर ने किया।
यह एक कलाकार, एक भावनात्मक और विचारों से भरा नाटक है, जिसमें एक ऐसे कलाकार की कहानी प्रस्तुत की गई जो रोजमर्रा की जिंदगी में अलग-अलग किरदार निभाते हुए अपनी असली पहचान तलाशने के लिए संघर्ष करता है। मंचन के दौरान कलाकार के जीवन से जुड़े भावनात्मक व सामाजिक पहलुओं को प्रभावी अभिनय के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। दर्शकों ने नाटक की प्रस्तुति को सराहा। इस अवसर पर नरेश ठाकुर ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि इस तीन दिवसीय नाट्य उत्सव में लगातार तीन दिनों तक अलग-अलग नाटकों के माध्यम से रंगमंच की विविधता और सामाजिक सरोकारों को दर्शकों के सामने रखा गया। इस उत्सव के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बीजेपी युवा मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष अनूप चौधरी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
एक कलाकार’ ने एक्टर के संघर्ष व पहचान के सवालों को मंच पर उतारा

