Faridabad/Alive News: सेक्टर -88 स्थित दिल्ली स्काॅलर्स इंटरनेशनल स्कूल में सेशन 2026-2027 के लिए अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि चेयरमैन टी.एस. दलाल रहे। साथ ही निदेशक प्रयास दलाल, प्रिंसिपल, टीचर्स और स्टूडेंट मौजूद रहे। समारोह में नवनिर्वाचित स्टूडेंट परिषद, खेल एवं अनुशासन समिति के पदाधिकारियों को शपथ दिलाकर बैज व सेस प्रदान किए गए।इस समारोह में लक्षिता कृष्णानी को स्टूडेंट परिषद अध्यक्ष, आयुषी को उपाध्यक्ष, यश बंसल को हेड बॉय और यशिका त्रिवेदी को हेड गर्ल नियुक्त किया गया। तनमय जांगड़ा व प्रेक्षा ने वाइस हेड बॉय और वाइस हेड गर्ल का दायित्व संभाला। साथ ही चारों सदनों के कप्तान व उप-कप्तान भी नियुक्त किए गए। मुख्य अतिथि टी.एस. दलाल ने कहा कि नेतृत्व केवल पद नहीं, बल्कि जिम्मेदारी, अनुशासन और सेवा की भावना है। निदेशक प्रयास दलाल ने स्टूडेंट से मेहनत और सकारात्मक सोच के साथ स्कूल के लिए प्रेरणास्रोत बनने का आह्वान किया।
अलंकरण समारोह में छात्र नेताओं ने ली पद की शपथ

