August 15, 2026

विश्व रक्तदाता दिवस पर IMA फरीदाबाद का रक्तदान शिविर, 120 लोगों ने किया रक्तदान

Faridabad/Alive News: विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर IMA फरीदाबाद की ओर से सेक्टर-15 स्थित कम्युनिटी सेंटर में रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर में 120 लोगों ने रक्तदान किया। कई डॉक्टरों ने भी स्वयं रक्तदान कर लोगों को प्रेरित किया।

कार्यक्रम में हरियाणा सरकार के मंत्री राजेश नागर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भी रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाया।

शिविर में दिव्यांग विपुल शर्मा विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। व्हीलचेयर से चलने वाले विपुल शर्मा ने व्हीलचेयर से उतरकर टेबल पर जाकर पहली बार रक्तदान किया। उनके इस प्रयास ने लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया।

रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाने के लिए मेयर परवीन बतरा जोशी, सीमा त्रिखा, कुलदीप साहनी, मनोज नासवा, जसवंत सैनी, दीपक यादव, रमेश अग्रवाल, राजेश चेची, बिजेंद्र सोरोट, पुरुषोत्तम सैनी, दीपक प्रसाद, संजय वधावन, रविंदर दौड़ेजा, ममता राघव, संगीता नेगी, अनुराग गर्ग, लक्ष्य शर्मा, चांदनी आजाद, अजय रात्रा सहित कई लोग शिविर में पहुंचे।

IMA फरीदाबाद के प्रधान डॉ. राजीव गुंबर ने सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया। सबसे पहले डॉ. राकेश कपूर ने रक्तदान किया। उनके अलावा डॉ. अमित अरोड़ा, डॉ. अर्चित अग्रवाल, डॉ. कुमार आशुतोष, डॉ. पुनीत मित्तल, डॉ. प्रतुल, डॉ. अधिश्वर और डॉ. अभिषेक गुंबर ने भी रक्तदान किया।

IMA के सचिव डॉ. अनुज ढींगरा ने शिविर के आयोजन में सहयोग करने वाले डॉ. पुनीता हसीजा, डॉ. सुरेश अरोड़ा, डॉ. हेमंत, डॉ. विनय अरोड़ा, डॉ. अजय कपूर, डॉ. राशि टुटेजा, डॉ. एमसी गुप्ता, डॉ. आरएल मोगा, डॉ. ओपी राकेश, डॉ. अक्षत नय्यर, डॉ. विनीता अरोड़ा, डॉ. राकेश शर्मा, डॉ. अरुणा, डॉ. करुणा और डॉ. हिमांशु का धन्यवाद किया।

शिविर के माध्यम से IMA ने लोगों को नियमित रूप से रक्तदान करने और जरूरतमंद मरीजों की मदद के लिए आगे आने का संदेश दिया।