Faridabad/Alive News: 80 वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बीएसएनएल की ओर से फरीदाबाद बिजनेस एरिया में मेगा मेला लगाया गया। इसका उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा लोगों तक बीएसएनएल की मोबाइल, सिम और एफटीटीएच सेवाओं की जानकारी पहुंचाना और नए कनेक्शन बढ़ाना रहा। मेले में पहुंचने वाले लोगों को बीएसएनएल की विभिन्न मोबाइल और एफटीटीएच सेवाओं के साथ उपलब्ध ऑफर्स की जानकारी दी गई।
इस दौरान बीएसएनएल की फील्ड टीम ने संभावित ग्राहकों से सीधे बातचीत की और नए सिम व एफटीटीएच कनेक्शन लेने में उनकी मदद की।अधिकारियों के अनुसार, स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आयोजित इस मेले से ग्राहकों तक पहुंच बढ़ाने के साथ बीएसएनएल की सेवाओं को ज्यादा लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। मेले में ग्राहकों ने बीएसएनएल की सेवाओं और ऑफर्स के बारे में जानकारी ली।

