August 13, 2026

आईटीआई में फीस जमा करने की तिथि समाप्त, आज से अंतिम राउंड की काउंसलिंग

Faridabad/Alive News: जिले के सरकारी और प्राइवेट औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में दाखिले के लिए तीसरे राउंड की काउंसलिंग प्रक्रिया बुधवार को पूरी हो गई। इस राउंड में सीट अलॉट होने वाले स्टूडेंट के लिए फीस जमा करने की समय सीमा भी समाप्त हो गई। अब शुक्रवार से चौथे और अंतिम राउंड की काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होगी। इसके लिए आईटीआई संस्थानों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
एनआईटी स्थित आईटीआई के प्रिंसिपल 

भगत सिंह ने बताया कि दाखिला प्रक्रिया अब अंतिम चरण में पहुंच गई है। तीसरे राउंड में सीट अलॉट होने वाले 95 प्रतिशत से अधिक  स्टूडेंट ने फीस जमा कर दाखिला सुनिश्चित कर लिया है। उन्होंने कहा कि सात अगस्त को तीसरे राउंड का परिणाम जारी किया गया था। इसमें जिले के आईटीआई में कुल 306 स्टूडेंट को सीटें अलॉट की गई थीं।
शुक्रवार से शुरू होगी अंतिम काउंसलिंग प्रक्रिया 
तीसरे राउंड के बाद खाली बची सीटों को भरने के लिए शुक्रवार से चौथे और अंतिम राउंड की काउंसलिंग शुरू होगी। इस राउंड में बची हुई सीटों पर स्टूडेंटको दाखिला दिया जाएगा। आईटीआई प्रबंधन के अनुसार इसके बाद दाखिला प्रक्रिया पूरी होने की संभावना है।