August 13, 2026

अंडर-11 जिला स्तरीय खेलों में आज लड़केलेंगे भाग 

Faridabad/Alive News: बुधवार से शुरू हुए जिला स्तरीय अंडर -11 स्पोर्ट्स टूर्नामेंट में लड़कियों के बाद आज करीब सात सौ लड़के भाग लेंगे। जो सुबह आठ बजे स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स सेक्टर-12 समेत अलग-अलग जगहों पर होंगा।
डीईईओ बसंत कुमार ढिल्लों ने बताया कि गुरुवार को अंडर-11 कैटेगरी  में एथलेटिक्स, कैरम, शतरंज, जिम्नास्टिक, कबड्डी, खो-खो, रस्साकशी, कुश्ती और योग समेत अलग-अलग खेलों के मुकाबले में लड़के भाग लेंगे। कैरम के मुकाबले डीएवी-49, शतरंज गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-28, जिम्नास्टिक नॉर्थस्टार स्पोर्ट्स अकादमी सेक्टर-78, खो-खो सेंट एंथनी स्कूल सेक्टर-9 और योग के मुकाबले होली चाइल्ड पब्लिक स्कूल सेक्टर-75 में ही कराए जाएंगे।