Faridabad/Alive News: के गांव आलमपुर में पैसों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद के बाद चचेरे भाई के घर में आग लगाने के मामले में थाना धौज पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गुलशन निवासी गांव आलमपुर के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, 6 अगस्त को गुलशन अपने चचेरे भाई प्रवीण के घर पहुंचा। बारिश में भीगने के बाद उसने कपड़े बदलने की बात कही और घर के चोबारे में चला गया। आरोप है कि इसी दौरान उसने वहां आग लगा दी और मौके से फरार हो गया।
जांच में सामने आया कि गुलशन और प्रवीण के बीच पैसों के लेनदेन को लेकर पहले से विवाद चल रहा था। इसी रंजिश में आरोपी ने बदला लेने के लिए आगजनी की वारदात को अंजाम दिया।
प्रवीण की शिकायत पर थाना धौज में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी गुलशन को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।

