September 19, 2026

भगत सिंह कॉलोनी आरडब्ल्यूए के चुनाव में महेंद्र सिंह तेवतिया बने प्रधान

Faridabad/Alive News: बल्लभगढ़ की भगत सिंह कॉलोनी रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) के चुनाव सर्वसम्मति संपन्न होने के बाद गुरुवार को महेंद्र सिंह तेवतिया को प्रधान और सुभाष चंद शर्मा को महासचिव चुना गया। चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद हरियाणा रजिस्ट्रेशन एंड रेगुलेशन ऑफ सोसाइटीज एक्ट, 2012 के तहत नई कार्यकारिणी का विधिवत रजिस्ट्रेशन कराया गया।   
नई कार्यकारिणी में शमशेर सिंह को कोषाध्यक्ष, कोमल सिंह और दुर्ग पाल को उपप्रधान, बंशीलाल चौधरी को सचिव तथा सत्यभान सिंह को संयुक्त सचिव बनाया गया है। नवनिर्वाचित प्रधान महेंद्र सिंह तेवतिया ने कॉलोनी वासियों का आभार जताते हुए कहा कि साफ-सफाई, सुरक्षा, पेयजल और अन्य बुनियादी सुविधाओं में सुधार उनकी प्राथमिकता रहेगी। वहीं महासचिव सुभाष चंद शर्मा ने कहा कि पूरी कार्यकारिणी निवासियों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन के साथ मिलकर कॉलोनी के विकास के लिए काम करेंगे।