July 24, 2026

फरीदाबाद में रेड रन मैराथन, युवाओं को दिया एचआईवी जागरूकता और नशा मुक्ति का संदेश

फरीदाबाद में आयोजित रेड रन मैराथन में भाग लेते युवा।

Faridabad/Alive News: हरियाणा राज्य एड्स नियंत्रण समिति (HSACS) के मार्गदर्शन में जिला एड्स नियंत्रण संगठन (DACO) ने सेक्टर-12 स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में रेड रन मैराथन और क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूक करना और नशा मुक्त जीवन का संदेश देना था।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जयंत आहूजा, उप सिविल सर्जन डॉ. राजेश शेओकंद और एसीपी विनोद कुमार ने मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और विजेताओं को सम्मानित किया।

मैराथन और क्विज प्रतियोगिता में स्कूल व कॉलेज के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने एचआईवी जागरूकता फैलाने और नशा मुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया।