Noida/Alive News: सेक्टर-39 स्थित राजकीय स्नातकोत्तर कॉलेज के हिंदी विभाग में सोमवार को रिसर्च वायवा एग्जाम एवं सीनियर रिसर्च फेलोशिप पर रिसर्च प्रेजेंटेशन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कॉलेज की प्रिंसिपल प्रो. मोनिका सिंह, रिसर्च डायरेक्टर प्रो. मंजू शुक्ला तथा नैनीताल से आईं बाह्य परीक्षक डॉ. निर्मला उपस्थित रहीं।
इस अवसर पर रिसर्चर ज्योति भड़ाना ने नासिरा शर्मा के साहित्य में मुस्लिम महिलाओं की स्थिति विषय पर तथा विजय दीक्षित ने गोविन्द के कथा साहित्य में मध्यमवर्गीय जीवन संघर्ष विषय पर अपने रिसर्च वर्क की प्रस्तुति दी। वहीं दीक्षा पासवान ने एसआरएफ के लिए अपना रिसर्च प्रपोजल प्रस्तुत किया।
प्रिंसिपल प्रो. मोनिका सिंह ने कहा कि अच्छी रिसर्च समाज और साहित्य के विकास का महत्वपूर्ण आधार है। उन्होंने सभी रिसर्चर को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।0

