July 8, 2026

संक्रमण से बिगड़ा पैर, अब दिल्ली के विशेषज्ञों की सलाह से होगा इलाज

Noida/Alive News: जिला अस्पताल में मरीज के पैर का सफल ऑपरेशन करने के लिए चिकित्सक अब दिल्ली के विशेषज्ञों से सलाह ले रहे हैं। सीएमएस ने शरीर के दूसरे हिस्से की हड्डी का उपयोग करने की बात कही है। फिलहाल  मरीज को दिल्ली के आरएमएल अस्पताल में इलाज कराने का आश्वासन दिया है।सेक्टर-55 की निवासी काजल चौबे ने मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत में बताया कि 24 जनवरी को पति नीरज चौबे की सड़क दुर्घटना के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। डॉक्टर ने पैर का ऑपरेशन करने के लिए राड डालने की सलाह दी। वहीं पर एक कर्मचारी ने 25 हजार लेकर अच्छी गुणवत्ता की राड दिलाने का भरोसा दिया। उनसे 25 हजार रुपये लेकर हल्की गुणवत्ता की राड डाल दी गई, जिससे कुछ दिनों बाद नीरज के पैर में संक्रमण फैल गया। उन्होंने इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाकर डॉक्टर और अधिकारियों से हाथ जोड़कर दोबारा सफल इलाज करने की विनती की, लेकिन किसी ने सुनवाई नहीं की। दिल्ली एम्स और सफदरजंग अस्पताल में इलाज के लिए मना करने के बाद वह न्याय के लिए भटक रही हैं।
सीएमएस डॉ. अशोक कुमार झा का कहना है कि दिल्ली के विशेषज्ञों से सलाह ली है। उन्होंने शरीर के दूसरे हिस्से की हड्डी का उपयोग करने की जानकारी दी है। ऐसे ऑपरेशन के लिए सुविधाएं होनी चाहिए