July 6, 2026

सातवीं बार श्री महारानी वैष्णो देवी मंदिर के प्रधान चुने गए जगदीश भाटिया

Faridabad/AlivevNews: श्री महारानी वैष्णो देवी मंदिर, फरीदाबाद के चुनाव रविवार को सर्वसम्मति से संपन्न हुए। चुनाव में एक बार फिर जगदीश भाटिया को मंदिर संस्थान का प्रधान चुना गया। इसके साथ ही उन्होंने लगातार सातवीं बार इस पद की जिम्मेदारी संभालने का रिकॉर्ड बनाया।

मंदिर संस्थान के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने जगदीश भाटिया की कार्यशैली पर भरोसा जताते हुए उन्हें सर्वसम्मति से दोबारा प्रधान चुना। संस्थान का कहना है कि उनके नेतृत्व में मंदिर में धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों का लगातार विस्तार हुआ है। मंदिर के सौंदर्यीकरण से लेकर विभिन्न सामाजिक कार्यों को भी प्राथमिकता के साथ पूरा किया गया।

लगातार सातवीं बार प्रधान चुने जाने पर जगदीश भाटिया ने मंदिर संस्थान के सभी सदस्यों, पदाधिकारियों और श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि माता रानी ने उन्हें सेवा का अवसर दिया है और इसके लिए वह स्वयं को सौभाग्यशाली मानते हैं।

उन्होंने कहा कि लगातार सातवीं बार यह जिम्मेदारी मिलने से उनकी जिम्मेदारी और बढ़ गई है। वह पहले से अधिक समय मंदिर और समाज की सेवा में देंगे। उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने हमेशा प्रधान नहीं, बल्कि एक सेवक की भावना से अपनी जिम्मेदारी निभाई है और आगे भी इसी भावना के साथ काम करते रहेंगे।

इस अवसर पर सुरेंद्र गेरा, प्रीतम धमीजा, वेद भाटिया, अनिल ग्रोवर, अशोक भाटिया, तरु सहित मंदिर संस्थान के कई पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।