July 6, 2026

दो नशा तस्कर गिरफ्तार, 3.598 किलो गांजा बरामद

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया है। दोनों के कब्जे से कुल 3.598 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बिक्रम (28) निवासी फर्रुखनगर, गुरुग्राम (हाल निवासी राजीव कॉलोनी, फरीदाबाद) और मोहम्मद सद्दाम अंसारी निवासी जामिया नगर, ओखला, दिल्ली के रूप में हुई है।

अपराध शाखा ऊंचा गांव की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर राजीव कॉलोनी स्थित बिक्रम के घर पर छापेमारी कर उसे 2.350 किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया।

वहीं, अपराध शाखा सेक्टर-48 की टीम ने गौच्छी, जीवन नगर पार्ट-2 क्षेत्र से मोहम्मद सद्दाम अंसारी को 1.248 किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले में आगे की जांच जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि गांजा कहां से लाया गया था और इसे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था।