Noida/Alive News: गर्मियों की छुट्टियां समाप्त होने और स्कूल खुलने के बावजूद जिले की 112 स्कूल बसों की फिटनेस जांच अभी तक नहीं कराई गई है। इसे गंभीरता से लेते हुए परिवहन विभाग ने संबंधित स्कूल प्रबंधन और बस संचालकों को जल्द से जल्द फिटनेस परीक्षण कराने के निर्देश दिए हैं। समय पर जांच नहीं कराने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।परिवहन विभाग के अनुसार जिले में कुल 2,103 स्कूल बसें संचालित हैं। इनमें से 1,991 बसों की फिटनेस जांच पूरी हो चुकी है, जबकि 112 बसें अभी भी बिना फिटनेस प्रमाणपत्र के हैं।
एआरटीओ अधिकारी नंद कुमार ने बताया कि जिन स्कूल बसों की फिटनेस जांच शेष है, उनके संचालक तुरंत बसों का परीक्षण कराएं और सभी आवश्यक दस्तावेज विभाग में प्रस्तुत करें। उन्होंने कहा कि बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। यदि निर्धारित समय के भीतर बसों की फिटनेस जांच नहीं कराई गई तो संबंधित बस संचालकों और स्कूल प्रबंधन के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
गर्मी की छुट्टियों के बाद भी 112 स्कूल बसों की फिटनेस जांच बाकी

