Noida/Alive News: बीते दिन जहां सुबह तेज धूप खिली रही वही दोपहर में बादल छा गए और अचानक छह बजे बिन मौसम बरसात हुई। जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली।
इस दौरान तापमान 39 से 28 डिग्री दर्ज किया गया। वही ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई खराब श्रेणी में बना हुआ है।
मौसम विभाग के द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार मंगलवार को तापमान एक डिग्री गिरकर 38 से 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाएगा। वही बुधवार से 4 जुलाई तक बारिश और गरज-चमक का येलो अलर्ट रहेगा। साथ ही अधिकतम तापमान 37 से न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाएगा। जिससे लोगों को लगातार बढ़ती गर्मी से राहत मिलेगी।
केंद्रीय नियंत्रण प्रदूषण बोर्ड के अनुसार ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई 240 है, जो मध्यम श्रेणी और ऑरेंज जोन में बना हुआ है। वही नोएडा का एक्यूआई 167 है और येलो जोन में बना हुआ है।

