June 28, 2026

30 जून तक करें सीसीएसयू में यूजी, सर्टिफिकेट और डिप्लोमा कोर्स के लिए रजिस्ट्रेशन

Noida/Alpive News: अगर आप चौधरी चरण सिंह कॉलेज से जुड़े कॉलेजों में एडमिशन लेना चाहते हैं, तो आपके लिए जरूरी खबर है। एकेडमिक सेशन 2026-27 के यूजी, सर्टिफिकेट और डिप्लोमा कोर्स में दाखिले के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख 30 जून है।

कॉलेज के अनुसार एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 5 मई से चल रही है। जिन छात्रों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे 30 जून तक  कॉलेज  की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन पूरा कर सकते हैं।

कॉलेज ने छात्रों को सलाह दी है कि आखिरी तारिख का इंतजार न करें। आखिरी समय में वेबसाइट पर तकनीकी दिक्कत आने से आवेदन करने में परेशानी हो सकती है। इसलिए समय रहते सभी जरूरी दस्तावेज अपलोड कर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि एडमिशन के दौरान किसी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े।