June 27, 2026

सरकारी अवकाश के चलते नगर निगम का जनसुनवाई शिविर अब 30 जून को होगा

फरीदाबाद नगर निगम जनसुनवाई शिविर की जानकारी

Faridabad/Alive News: संत कबीर जयंती के अवसर पर 29 जून को घोषित सरकारी अवकाश के कारण नगर निगम फरीदाबाद का साप्ताहिक जनसुनवाई शिविर अब सोमवार की बजाय मंगलवार, 30 जून को आयोजित किया जाएगा।

नगर निगम प्रशासन के अनुसार, यह शिविर 30 जून को सुबह दस बजे से दोपहर बारह बजे तक नगर निगम मुख्यालय में आयोजित होगा। शिविर की अध्यक्षता महापौर प्रवीण बत्रा जोशी करेंगी।

शिविर में नगर निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा सहित निगम के सभी वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे। इस दौरान नागरिकों की समस्याएं और शिकायतें सुनकर उनके त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे।

नगर निगम प्रशासन ने शहरवासियों से अपील की है कि वे सोमवार के बजाय मंगलवार, 30 जून को आयोजित जनसुनवाई शिविर में पहुंचकर अपनी समस्याओं का समाधान करवाएं।